6 people drowned in Ganga while bathing in Rishikesh

Rishikesh News: नोएडा से ऋषिकेश घूमने आये 8 पर्यटकों में से 2 लोग गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के आठ पर्यटकों का ग्रुप रविवार को ऋषिकेश घूमने आया था। यह सभी लोग लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर नहाने के लिए चले गए। नहाते समय दल के छह लोग गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने चार पर्यटकों को सकुशल बचा लिया। जबकि एक युवती नेहा (29) निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और युवक साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश गंगा में डूब कर लापता हो गए।

एसडीआरएफ  द्वारा गंगा में डूबे दोनों पर्यटकों की तलाश की जा रही है। उनकी तलाश के लिए गोताखोर तथा डीप डायवर्स की मदद ली जा रही है। गंगा से रेस्क्यू किए गए चार पर्यटकों को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। सभी पर्यटक एक दूसरे के जानकार तथा आपसी मित्र हैं। गंगा में डूब कर लापता हुई महिला स्टेट बैंक की कर्मचारी बताई जा रही है। जबकि युवक नोएडा के किसी कॉलेज में पढ़ाई करता है।

डूबे हुए व्यक्तियों का नाम पता      

1.नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष.

2.साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश.

घायल लड़की

साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 29 वर्ष।

साथ में आए अन्य व्यक्ति.

1.चाहत पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 27 वर्ष.

  1. अंकुर आनंद पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर. उम्र 29 वर्ष.
  2. श्रेया पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 17 वर्ष.
  3. नमन पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 19 वर्ष.

5.अनुप्रिया पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष