Mati Pani Samman

सतपुली : पौड़ी जिले के अंतर्गत चौबट्टाखाल तहसील के एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के 60 से अधिक स्वरोजगारी प्रगतिशील कृषकों को बद्री डेरी के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर भलु लगदु फील गुड ट्रस्ट, बडोला फार्म्स, बद्री डेरी व टैपिंग्स मीडिया द्वारा संयुक्त रूप से माटी पाणी सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बद्री डेयरी फार्म्स  के प्रांगण में स्वरोजगार से समृद्धि की ओर विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यामंदिर गवाणी के छात्राओ ने स्वागत गीत से की। बता दे भलु लगदु फील गुड ट्रस्ट की स्थापना सुधीर सुंदरियाल द्वारा वर्ष 2015 में कई गयी। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड में पलायन रोकना व कृषि व बागवानी के माध्यम से क्षेत्रीय कृषकों को आत्मनिर्भर बनाना था।

इसी सफर में बद्री डेरी के संचालक नरेश सुंदरियाल ने 01 सितंबर 2020 में 5 गायों से डेरी की शुरुआत की जो आज 18 गायों तक पहुँच गयी है। आज बद्री डेरी से प्रतिदिन 100 लीटर दूध की सप्लाई स्थानीय बाजारों में की जाती है। बडोला फार्म्स के मोहित बडोला भी इसी कड़ी में स्वरोजगार में बेहतर कार्य कर रहे है।

विचार गोष्ठी में टैपिंग्स मीडिया से अनु पंत ने सभी स्वरोजगारी कृषकों को शुभकामनाएं दी। विचार गोष्ठी में पूनम कैंतुरा, नूतन तन्नू पंत,मोहित, गिरधर सिंह गुड्डू, सर्वेन्द्र बिष्ट आदि  ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही किसानों को होने वाली समस्याओं पर भी अपनी बात रखी।

विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी अमरेंद्र सिंह चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, वरिष्ठ समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान, पूर्व एसीपी दिल्ली सतीश शर्मा, गिरीश नौडियाल, कवींद्र इष्टवाल सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ डीएस नेगी प्राचार्य महाविद्यालय चौबट्टाखाल, प्राचार्य इण्टर कॉलेज अरुण थपलियाल, प्रवेश सुंदरियाल, महिपाल सिंह नेगी भाजपा मंडल अध्यक्ष, नूपुर नवानी, भगत सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सहायक विकास अधिकारी एकेश्वर जगमोहन बिष्ट, प्रभुशरण बुडाकोटी, कमल नेगी, प्रदीप रावत, सुशील धस्माना, सुनील रतूड़ी, हर्षपाल रावत, मित्रेश सुंदरियाल, धर्मेंद्र सिंह रावत, मनोज भदोला, विनोद कोली आदि शामिल रहे। मंच संचालन अशोक सुंदरियाल ने किया।