देहरादून : उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के चलते लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3686 हो चुकी है। इससे पहले कल शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस के 45 मामले सामने आये थे।
आज मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3686 हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट अभी भी अच्छा है। अबतक राज्य में कुल 2867 (77.78%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 736 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 50 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 33 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विभिन्न लैबों से 1893 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 78 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 1815 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 78 मरीजों में से सबसे ज्यादा 34 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, वहीँ 22 लोग हरिद्वार जिले से, 12 देहरादून से, 05 टिहरी से, 03 पौड़ी से तथा 02 मरीज उत्तरकाशी जिले से सामने आये हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 889 |
नैनीताल | 583 |
उधमसिंह नगर | 528 |
टिहरी | 437 |
हरिद्वार | 365 |
पौड़ी | 172 |
अल्मोड़ा | 203 |
पिथौरागढ़ | 70 |
चमोली | 78 |
उत्तरकाशी | 94 |
बागेश्वर | 95 |
चंपावत | 71 |
रुद्रप्रयाग | 67 |
कुल | 3686 |