Uttarakhand Assembly Election 2022

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर नामांकन कर चुके प्रत्याशियों के लिए आज नाम वापसी का दिन था। आज राज्य की विभिनन विधानसभा सीटों से कुल 95 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद अब 70 विधानसभा सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। गढ़वाल मंडल के 7 जिलों की 41 सीटों पर अब 391 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि कुमाऊं मंडल के 6 जिलों की 29 सीटों पर अब 241 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. जिसके लिए पहले कुल 750 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करवाया था। हालाँकि उनमे से 23 के नामांकन अवैध पाए जाने के कारण संबंधित आरओ द्वारा उन के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे।

जिसके बाद चुनाव मैदान में 727 उम्मीदवार रह गए थे। आज नाम वापसी का दिन था। आज 95 प्रत्याशी अपना नाम वापस लेकर चुनावी रण छोड़कर चले गए है। जिसके बाद उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रण संग्राम में अब 632 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

जिलेवार प्रत्याशियों की लिस्ट

  1. देहरादून – 117
  2. हरिद्वार – 110
  3. यूएस नगर – 72
  4. नैनीताल – 63
  5. अल्मोडा -50
  6. पौड़ी – 47
  7. टिहरी -38
  8. चमोली – 31
  9. पिथौरागढ़ – 28
  10. रुद्रप्रयाग -25
  11. उत्तरकाशी – 23
  12. बागेश्वर – 14
  13. चम्पावत -14