ग्रेटर नोएडा: वरिष्ठ पत्रकार आदेश भाटी को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। गौरतलब है कि आदेश भाटी ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य होने के साथ ही प्रेस क्लब के प्रथम अध्यक्ष भी रहे हैं। लम्बे अरसे के बाद आज एक बार फिर उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सभी सदस्यों का मानना है कि आदेश भाटी के दुबारा अध्यक्ष बनने से प्रेस क्लब को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीँ रोहित प्रियदर्शन को महासचिव तथा रविन्द्र जयंत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अच्छी बात यह रही कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
रविवार को निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र चंदेल की अध्यक्षता में स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आमसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विलासपुर, दनकौर से लेकर दादरी, ग्रेटर नोएडा तक के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव को लेकर गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी राकेश चौहान और सह चुनाव अधिकारी सुभाष यादव व अरविंद मिश्रा की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से वरिष्ठ पत्रकार आदेश भाटी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीँ महासचिव पद पर रोहित प्रियदर्शन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रविन्द्र जयंत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश भाटी, बृजेश भाटी और कपिल शर्मा को सौंपी गई। सचिव पद के लिए तरुण भढ़ाना, मोहम्मद सैफी और अशोक तोगड़ निर्वाचित किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीएल मौर्य, नरेंद्र ठाकुर, मयंक तंवर, अभिनव, समीर, दीपक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, भूपेश ठाकुर, और खालिद सैफी को शामिल किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य सुभाष यादव, पंकज पराशर और देवेंद्र सिंह को प्रेस क्लब का संरक्षक बनाया गया है। वहीं अध्यक्ष महकार भाटी को अनुशासन समिति का बनाया गया। पूर्व कोषाध्यक्ष विशाल दुबे को वित्तीय समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गयी है। सदस्यता समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरविंद मिश्रा को दी गई।