Bus Accident in Pauri: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजी घटना पौड़ी गढ़वाल की है। जानकारी के मुताबिक रविवार को पौड़ी से दहलचोरी जा रही GMO की बस संख्या UK 12PB- 0177 सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की मौत हो गयी, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। बस में कुल 28 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से देहलचौरी के लिए निकली थी। सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। बस में कुल 28 लोग सवार थे। जिनमे से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। 22 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ का उपचार पौड़ी जिला अस्पताल में जारी है।

घायलों की सूची

  1. मनवर सिंह पुत्र गजे सिंह, 68 वर्ष, बहेली
  2. मुन्नी देवी, पत्नी बुद्धि लाल, 43 वर्ष, कण्डी
  3. कु० तनुजा, पुत्री शिव सिंह नेगी, 22 वर्ष, बाडा
  4. कु० आकांक्षा पुत्री प्यारे लाल, 18 वर्ष, जुकण्डी
  5. प्रमोद, पुत्र मनवर सिंह, 39 वर्ष, गोथला (परिचालक)
  6. कुंवर सिंह पुत्र गजे सिंह, 68 वर्ष, बहेली
  7. दीपक सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, 38 वर्ष, सौडू देलचौरी
  8. रमेश सिंह, पुत्र महेन्द्र सिंह 55 वर्ष, गडोली (चालक)
  9. शारदा देवी, पत्नी विकान्त, 38 वर्ष, केसुन्दर
  10. विमला देवी 60 वर्ष पत्नी प्रेम सिह – सौडू
  11. कु० सोनाली, पुत्री विकम चौहान, 23 वर्ष, देहलचौरी
  12. चन्द्रप्रभा पुत्री गोविन्द सिंह, 25 वर्ष, जुकण्डी
  13. दीपा देवी पत्नी प्यारे लाल, 30 वर्ष, जुकण्डी
  14. कंचन, महेश, 25 वर्ष, डोभा
  15. दीपिका पत्नी अंकित, सर्किट हाउस
  16. देवी प्रसाद पुत्र मथुरा प्रसाद, 63 वर्ष, कौडला
  17. किशन सिंह पुत्र विकान्त, 17 वर्ष, केसुन्दर
  18. सुरेन्द्र सिंह रावत पुत्र मदन सिंह, 55 वर्ष, औणी
  19. शिखा, प्यारे लाल, जुकण्डी
  20. प्यारे लाल पुत्र दयाल चन्द्र, 46 वर्ष, जुकण्डी
  21. राहुल सिंह पुत्र भीम लाल, 30 वर्ष, बाडा
  22. किरन. दिनेश चन्द्र, 24 वर्ष, कमरगढ

मृतक

(1) प्रमिला पत्नी प्रकाश 44 वर्ष, ग्राम केसुन्दर

(2) प्रियांशु पुत्र प्रकाश 18 वर्ष ग्राम केसुन्दर

3) नागेन्द्र पुत्र भूरा दास 58 वर्ष, ग्राम केसुन्दर

(4) सुलोचना पत्नी नागेन्द्र , 54 वर्ष ग्राम केसुन्दर

(5) सुनीता पत्नी नरेन्द्र, 25 ग्राम डोभा

(6) प्रेम, पुत्र मथुरा दास उम्र 70 वर्ष, देहलचौरी