Car fell into deep ditch: उत्तराखंड में देहरादून जिले के अंतर्गत चकराता क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब त्यूणी के सैंज गांव से एक परिवार कार से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। इस हादसे में 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को त्यूणी-अटाल मार्ग पर त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय एक आल्टो कार (UK07DU-4719) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे के वक्त कार में 07 लोग सवार थे। जिनमें से 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। जबकि 01 व्यक्ति घायलावस्था में था। उक्त वाहन में सवार व्यक्ति चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटनास्थल दुर्गम होने के कारण एसडीआरएफ को रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिस वाहन में ये लोग सवार थे वो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी लोग पंद्राणू हिमाचल प्रदेश के निवासी थे।

त्यूणी हादसे में मृतकों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. सूरज पुत्र सुख बहादुर उम्र 28 वर्ष,
  2. संजू पुत्र सुख बहादुर उम्र 25 वर्ष,
  3. शीतल पत्नी सूरज उम्र 24 वर्ष,
  4. संजना पुत्री बल बहादुर उम्र 22 वर्ष,
  5. दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 11 वर्ष,
  6. यश पुत्र सूरज उम्र 06 वर्ष।

घायल

  1. जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 35 वर्ष घायल है।