दिल्ली के पंचशील आश्रम में आयोजित भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 40वें राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन में आत्मनिर्भर बनकर अपना समूह बनाकर दूसरों को प्रशिक्षित करने पर कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चे की सदस्य रानीहाट कीर्तिनगर की निवासी, अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की ब्लाक अध्यक्ष अनीता मेहर तथा कीर्तिनगर की महिला अध्यक्ष अंजना कुंवर को को वीरांगना सावित्रीबाई बाई फुले नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दोनों कांग्रेसी समतामूलक समाज संस्था और आंबेडकर चेतना समिति को चलाकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर कर रही हैं। अनीता देवी मेहर समूह का संचालन करती हैं, साथ ही उन्होंने हिमाचल, नैनीताल और अन्य दूसरे प्रदेशों में भी सहकारिता का प्रशिक्षण लिया है। वर्तमान में वह मशरूम उत्पादन भी कर रही हैं जबकि जाखणी कीर्तिनगर निवासी अंजना कुंवर कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं। साथ ही आंबेडकरर चेतना समिति व समता मूलक संस्था की सदस्य भी हैं।
देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मलेथा बिरेंद्र राणा, यूथ अध्यक्ष अंकित सिंह, मंगत मठियाल आदि ने अंजना व अनीता को सावित्रीबाई फुले नेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है।