baduli-kala-manch

श्रीनगर गढ़वाल: बडुली सांस्कृतिक कला मंच श्रीनगर द्वारा जयभारत सेवा समिति के बैनर तले  डालमियॉ धर्मशाला श्रीनगर में रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

होली बैठकी में विजयमोहन उनियाल द्वारा गणेश वन्दना जै गणेश जै गणेश……..और झिनी चदरिया …….

सुभाष पाण्डे द्वारा आयो शहर में व्यापारी…….

वीरेन्द्र रतूडी जी द्वारा नही आये बलम कहाँ अटके…….

शिवलाल जी  द्धारा शंकर भोले होली खेले …….

ऋषि कुमार द्वारा  होली आई रे…….

संगीत तबले  में योगी कुमार ने साथ दिया।

होली बैठकी में रंगो से सरोबार समाजसेवी गिरीश पैन्यूली, कृष्णानन्द मैठाणी, भाजपा नेता लखपत सिंह भण्डारी, अनूप बहुगुणा, संदीप रावत, अरविन्द नेगी, देवेन्द्र उनियाल, हेमचन्द्र मंमगाई, नरेश जमलोकी, महेश गिरी, मुकेश काला, प्रभाकर बाबुलकर, नरेश जमलोकी, राजेन्द्र रतूडी, हेमलता मैठाणी, दीपा बिष्ट, मदन लाल डंगवाल, विशम्बर दत्त बमोला, अशोक, प्रकाश रावत आदि ने श्रीनगर की प्रथम होली बैठकी का आनन्द लिया।

यह भी पदें