श्रीनगर : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के तत्वावधान में जनपद टिहरी और कीर्तिनगर ब्लाक कार्यकारिणी, देवप्रयाग की कार्यकारिणी के संयुक्त संयोजन में कीर्तिनगर रामलीला मैदान से चौरास होते हुए श्रीनगर गोला बाजार से कीर्तिनगर रामलीला मैदान तक लगभग दस किलोमीटर की बाइक रैली निकाली गई. जिसमें सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित हुए। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, प्रांतीय अध्यक्ष जयदीप रावत और प्रांतीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल, प्रांतीय सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई ने संयुक्त रूप से किया।

रैली से पूर्व रामलीला मैदान कीर्तिनगर में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभा में भारी संख्या में महिला कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, डाक्टर, शिक्षक उपस्थित थे। सभा को जिला अध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल, श्रीनगर शाखा अध्यक्ष राकेश रावत, रुद्रप्रयाग संरक्षक शंकर भट्ट, मण्डल महामंत्री नरेश भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष संदीप मैठाणी, ब्लाक अध्यक्ष विजय आर्य। जिला पौड़ी संरक्षक जसपाल रावत, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अभिषेक नवानी, डोईवाला अध्यक्ष मोहन सिंह, ब्लाक मंत्री पूनम रावत, प्रांतीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल, प्रांतीय अध्यक्ष जयदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज काला, ब्लाक संरक्षक सतीश बलूनी ने सम्बोधित किया।

सभी पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में सरकार से मांग की कि सरकार लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल की मांग को तत्काल पूरा करे नहीं तो सभी कर्मचारी लामबंद हो चुके हैं और वोट फोर ओपीएस के साथ अपने आन्दोलन को और तेज करने को तैयार हैं। आज की बाइक रैली इसी का संकल्प व संकेत है कि सरकार कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न लें क्योंकि पेंशन एक सामाजिक और न्यायिक मांग है और कर्मचारियों का मौलिक अधिकार की श्रेणी में आता है। आज की बाइक रैली में सबसे अधिक संख्या महिला कर्मचारियों की रही। सभी पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया और रैली को सफल बनाने में जो सहयोग सभी कर्मचारियों ने दिया है उन सभी का आभार व्यक्त किया गया है। सभा का संचालन प्रदेश सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई ने किया।