BJP candidate Anil Baluni filed nomination

पौड़ी: गढ़वाल संसदीय सीट के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी समेत सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही अब तक इस सीट पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 8 हो गई है। गढ़वाल संसदीय सीट के लिए 20 मार्च से 26 मार्च तक कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया है। 27 मार्च (बुधवार) को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।

आज यानी 26 मार्च को बीजेपी से अनिल बलूनी, अर्जुन सिंह निर्दलीय, सोनू कुमार निर्दलीय, विनोद कुमार आर्य उत्तराखंड समानता पार्टी, रेशमा एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट), डॉ. मुकेश चंद्र पंत सैनिक समाज पार्टी तथा आशुतोष नेगी यूकेडी से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन से पूर्व रोड शो का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, निवर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आयोजित रोड शो में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

उसके बाद दोपहर करीब एक बजे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन के लिए कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचे। कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शहर के रामलीला ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया गया जनसभा में भारी संख्या में जहां कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही तो वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा में शामिल हुए।