modi-govt.2.0

मोदी सरकार के दूसरे शाशन काल के 1 साल पूरे होने पर पूरे देश मे उनके नेताओ व कार्यकर्ताओं ने जनजन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखी और क्या योजनाएं सरकार की चल रही उससे भी जनता को जागरूक किया गया। इसी के तहत चमोली ज़िला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट व उनकी टीम द्वारा भी यह संकल्प लिया गया कि जनजन तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुँचायेगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 2.0 का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट ने जनपद चमोली की जनता एवं जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों का अनावरण किया। और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को सोशल मीडिया एवं वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही जिले में मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी 18 मंडलों एवं सभी 130 शक्ति केंद्रों एवं 555 बूथों पर सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रक वितरण कर एवं वर्चुअल मीटिंगों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने हेतु 9 कमेटियां गठित की गई। जिसमें सत्येंद्र सिंह असवाल अध्यक्ष जिला भेषज संघ, ऋषि प्रसाद सती, दलवीर सिंह दानू, समीर मिश्रा को सभी कार्यक्रमों का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही तीनों विधानसभाओं में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कुलदीप सिंह कठैत, सुनील कुमार, राकेश देवराडी, को व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। टीका प्रसाद नौकरी, नवल किशोर भट्ट को मोर्चा कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं रिपोर्टिंग प्रमुख बनाया गया। वही राकेश सिंह भंडारी, दिलीप सिंह नेगी, नवीन टाकुली को संकल्प पत्र वितरण का संयोजक बनाया गया और वर्चुअल मीटिंग हेतु नवल भट्ट सुरेंद्र सिंह पुंडीर सोनू और अनिल उनियाल को जिम्मेदारी दी गई। देवकमल वितरण हेतु भगवती प्रसाद नंबूरी सुरेंद्र सिंह नेगी और डॉक्टर अवतार सिंह की जिम्मेदारी होगी। वहीं पर्यावरण दिवस के लिए डॉक्टर माधव सिंह नरेंद्र भारती एवं दिनेश गौड़ को जिम्मेदारी दी गई। योग दिवस हेतु रघुवीर सिंह भरतवाण, राकेश जोशी, वीरेंद्र सिंह नेगी को जिम्मेदारी दी गई। तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के लिए राजेंद्र प्रसाद मंमगाई राकेश कुमार डिमरी एवं भवानी देवराडी को जिम्मेदारी सौंपी गई। तथा इसी प्रकार सभी मंडलों में भी नौ-नौ समिति बनाकर शक्ति केंद्रों में भी समितियों को गठित कर प्रत्येक बूथ पर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत जिला महामंत्री नवल भट्ट भेषज संघ अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह असवाल नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी दसोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्तवाल नगर मंडल गोपेश्वर के सोशल मीडिया प्रमुख दिनेश सिंह रावत राकेश सिंह फरस्वान आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:   दीप सिलोड़ी  संवादाता