Panchayat-elections-2019

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के 12 जिलों में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए कल यानी 20 सितंबर से 24 सितंबर तक तीनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जबकि 28 सितंबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। इसी दिन पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे और 5 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।

वहीँ दूसरे चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को  04 अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे तथा 11 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि तीसरे चरण और अंतिम चरण के चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। और  16 अक्टूबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।

जिला पौड़ी गढ़वाल में 1174 ग्राम प्रधान, 8249 ग्राम पंचायत सदस्य, 372 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 38 जिला पंचायत सदस्यो के चुनाव होने हैं।

विकासखंड वार पंचायत एवं गाँव की सख्या निम्नवत है :

क्र.स. विकासखंड न्याय पंचायत ग्राम पंचायत गाँव
1.         पौड़ी 6 63 214
2.         कोट 7 69 266
3.         कल्जीखाल 9 87 274
4.         खिर्सू 3 43 146
5.         पाबौ 7 74 158
6.         थलीसैंण 7 107 224
7.         बीरोंखाल 10 102 267
8.         नैनीडांडा 10 88 304
9.         एकेश्वर 10 82 269
10.     पोखड़ा 6 58 137
11.     रिखानिखाल 6 81 190
12.     जयहरीखाल 9 73 236
13.     द्वारीखाल 10 97 232
14.     दुगड्डा 10 102 292
15.     यमकेश्वर 8 86 238
  योग 118 1212 3447

 

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:  दो से अधिक बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव