पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर आई है। पौड़ी जिले के थापली-अणेथ मोटरमार्ग पर आज एक कार दुघर्टनाग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य 4 गंभीर घायल हो गये। हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थापली से अणेथ गांव को ओर जा रही कार अणेथ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह (36) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अणेथ गांव के ही विष्णु (25), अखिलेश (27), निखलेश (24) तथा बंटी (25) गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने वाहन चालक दीपक सिंह मृत घोषित कर दिया तथा अन्य 4 घायलों का उपचार किया जा रहा है।