कोटद्वार गढ़वाल:  दिल्ली से अपने गांव मलगांव चौबट्टाखाल पूजा के लिए जा रहे पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में एक बच्ची व एक व्यक्ति घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली से कार में सवार होकर चार लोग मयलगांव चौबट्टाखाल जा रहे थे। तभी अचानक सांय करीब साढ़े 4 बजे कार कुल्हाड़ बैंड से नीचे सड़क पर आ गिरी। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने गुमखाल पुलिस चौकी को दी। जिस पर चौकी प्रभारी नीरज त्यागी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया कि दुर्घटना में पोखड़ा ब्लॉक के मयलगांव निवासी 56 वर्षीय पुष्पा रावत पत्नी जगमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत पुत्र स्व0 रघुनाथ सिंह, 59 वर्षीय मोहन सिंह रावत पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह रावत, 54 वर्षीय पूरर्ण ंसह रावत पुत्र स्व0 रघुनाथ सिंह, 7 वर्षीय डालची पुत्री रोहित रावत घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल जगमोहन सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, पूरर्ण ंसह रावत को आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया है। जबकि डालची को निजी वाहन से सतपुली भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सभी लोग पूजा में शामिल होने के लिए मयूर विहार फेस थ्री दिल्ली से मयलगांव चौबट्टाखाल पूजा में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में घायल जगमोहन सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, पूरर्ण ंसह रावत को को यहां राजकीय बेस चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगोहन सिंह रावत व मोहन सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूरण सिंह रावत का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि गत गुरूवार को दिल्ली से पीपलासैंण बीरोंखाल पूजा में शामिल होने जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में 48 वर्षीय देवेन्द्र सुयाल पुत्र श्याम प्रसाद सुयाल, 16 वर्षीय कनक पुत्री देवेन्द्र सुयाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 14 वर्षीय पलक सुयाल पुत्री देवेन्द्र सुयाल, 38 वर्षीय मीनाक्षी सुयाल पत्नी देवेन्द्र सुयाल व डोगरी गैरसैंण चमोली निवासी सुनील पुत्र भगवन्त प्रसाद घायल हो गये थे। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मीनाक्षी व सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार रैफर कर दिया था। जबकि पलक का उपचार किया जा रहा था। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मीनाक्षी व सुनील को भत्र्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया था। जबकि सुनील का उपचार किया जा रहा है।