पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर कार पलटी, चालक की मौत

0
1158

पौड़ी गढ़वाल:  उत्तराखण्ड में जिला मुख्यालय पौड़ी के नजदीक पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार पौड़ी के न्यू विकास कालोनी निवासी अतुल सिंह नेगी पुत्र ललित मोहन सिंह नेगी मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने घर को लौट रहा था। पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर तिमली मोड़ पर अचानक उसकी स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे पलट गई। जब वह देर तक घर नही पहुंचे तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद उसकी कार तिमली रोड पर पलटी हुई मिली। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस की दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से अतुल के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बाद में शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दुर्घटना के वक्त कार में केवल अतुल ही सवार था। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें:

उत्ताराखंड में बारिश से शिशु मंदिर स्कूल की बिल्डिंग भरभराकर गिरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here