naveen-bhai

देहरादूनः निकाय चुनाव की बेला नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जहां प्रचार तेज हो गया। वहीं अब वार्डों में प्रत्याशियों की तीत के भी आंकड़े निकलकर सामने आने लगे हैं। आज हम बात कर रहे हैं चकतुनवाला वार्ड 68 की। यहां पर वैसे तो भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, लेकिन इन सब पर आलमारी यानि नवीन भाई भारी पड़ रहे हैं। बेहद मिलनसार व शांत स्वभाव व लोगों के सुखदुख में खड़े रहने वाले नवीन भाई के साथ मातृशक्ति भी खड़ी दिख रही है। उनके साथ रोजाना हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि नवीन भाई  भारी मतों से जीतना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के वादों से जनता तंग आ चुकी है।

इस बार वह अब नये प्रत्याशी को आजमाने का मन बना चुकी है। उत्तराखंड मे डबल इंजन की सरकार फेल है और कांग्रेस का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। वार्ड की समस्याओं को लेकर वह भली भांति जानते हैं। इन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। प्रयास होगा कि कोई भी समस्या से लोगों को दो चार न होना पड़े। अपने वार्ड में दोनों वक्त पानी, रोड के साथ— साथ नाली निर्माण का बजट भी उसी समय कराना मेरी प्राथमिकता होगी, बिजली के पोलों की कमी को दूर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव महज औपचारिकता रह गया है। जनता का जिस उत्साह से उनके साथ आ रही है उससे जीतना तय है।

यहां बताते चलें कि नवीन भाई कर्मठ व ईमानदार नेता है। पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रही अंजू चौधरी उनकी पत्नी हैं और उन्होंने भी यहां कई विकास कार्य करवाए। इसके कारण जनता में नवीन भाई को लेकर नया जोश व उत्साह बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि अब वे यहां से पार्षद बनेंगे तो फिर से इस क्षेत्र का विकास हो सकेगा। क्षेत्र की जनता भी उनके साथ खड़ी दिख रही है। अब उनकी जीत तय है और चुनाव का परिणाम महज औपचारिकता रहने वाली है।