cm-trivendra-home-quarantine

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज देर शाम दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 18 दिसंबर को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे। मुख्यमंत्री को शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। जिसके बाद आज उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज फिजीशियन एवं कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. एनएस बिष्ट और दून अस्पताल के वरिष्ठ छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ एनएस खत्री ने सीएम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की हालत सामान्य है।