icse uttarakhand topper adi gupta

CISCE Result 2023 Topper List 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिय हैं। आईसीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 में इस साल कुल पास प्रतिशत 98.94% दर्ज किया गया है। जिसमें की लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 99.21% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 98.71% रहा है।

इस बार आईसीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 9 छात्रों ने 500 में से कुल 498 अंक (99.8%) हासिल कर आईसीएसई कक्षा 10वीं में रैंक 1 हासिल की है। उत्तराखंड में 10वीं में एक छात्र ने ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र आदि गुप्ता ने 99.6% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया रैंक में भी दूसरा स्थान हासिल किया है।

देहरादून के आदि ने बिना ट्यूशन पढ़े  हासिल की आल इंडिया दूसरी रैंक

पटेलनगर निवासी आदि ने बताया कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के 10वीं की पढ़ाई की। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उस पर वह विशेष ध्यान देते थे। घर पर उसका रिवीजन करते थे। उन्होंने घर पर दो से तीन घंटे रोजाना पढ़ाई की। उन्होंने कभी भी पढ़ाई का तनाव नहीं लिया। आदि ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कीवर्ड्स बहुत जरूरी होते हैं। वह बायोलॉजी और इंग्लिश में कीवर्ड्स याद कर लेते थे। इसके अलावा साइंस और मैथ में कांसेप्ट क्लियर होना चाहिए। इससे पढ़ाई और एग्जाम में आसानी रहती है।

99.60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड टापर बने दून के आदि गुप्ता अपनी उपलब्धि से संतुष्ट तो हैं, लेकिन इस बात का मलाल भी उन्हें रहेगा कि भरपूर तैयारी के बाद भी महज एक अंक कम आने से उनका देश में टॉप रैंक हासिल करने का उनका सपना अधूरा रह गया। दरअसल, दसवीं के परिणाम में देश के टापर छात्रों के 499 अंक हैं। जबकि आदि ने 498 अंक हासिल किए कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

दसवीं के उत्तराखंड टापर आदि ने गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व इंग्लिश लिटरेचर में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं हिंदी में 98 अंक हैं। बेशक उनका प्रदर्शन ऐसा है कि कोई भी इस उपलब्धि पर फक्र करेगा। आदि के पिता अभिषेक गुप्ता सेलाकुई स्थित मानसिक चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हैं और मां डॉ. काजल गुप्ता एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

ICSE 10th Result 2023 Merit List: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

  1. रुशील कुमार – 499 मार्क्स – 99.8%
  2. अनन्या कार्तिक – 499 मार्क्स – 99.8%
  3. श्रेया उपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%
  4. अद्वय सरदेसाई – 499 मार्क्स – 99.8%
  5. यश मनीष भसीन – 499 मार्क्स – 99.8%
  6. तनय सुशील शाह – 499 मार्क्स – 99.8%
  7. हिया संघवी – 499 मार्क्स – 99.8%
  8. अविशी सिंह – 499 मार्क्स – 99.8%
  9. संबित मुखोपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%

आदि गुप्ता ने 99.6% अंकों के साथ ऑल इंडिया में दूसरी रैंक पर रहे

इसके अलावा आईएससी यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी 5 बच्चों ने 400 में से 399 मार्क्स (99.75 प्रतिशत) हासिल कर पहली रैंक हासिल की है।

ISC 12th Result 2023 Merit List: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

  1. रिया अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  2. इप्शिता भट्टाचार्य – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  3. मोहम्मद आर्यन तारिक – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  4. सुभम कुमार अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  5. मान्या गुप्ता – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत

वहीं, 12वीं की स्टेट मेरिट लिस्ट में देहरादून के छह छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।  इसमें दो छात्राओं ने उत्तराखंड में पहला, दो छात्राओं ने दूसरा व दो छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

  • तीस्ता द्विवेदी (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 99% अंकों के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहीं।
  • नंदिनी जालान (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 99% अंकों के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहीं।
  • हिमांशी गुप्ता (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 98.75% अंकों के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं।
  • समृद्धि सेठी (ब्राइटलैंड्स स्कूल)  75% अंकों के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं।
  • हर्षवर्धन सैनी (समरवैली स्कूल) 98.5% अंकों के साथ उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रहे।
  • वैभव बर्थवाल (ब्राइटलैंड्स स्कूल) 98.5% अंकों के साथ उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रहे।

सीएम  धामी ने उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं, वे निराश न हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर, दोनों प्रदान करता है।