naval-kishar-congress-candidate-paui

कल्जीखाल: पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याक्षी नवल किशोर ने आज कल्जीखाल ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक के सूत्रधार द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा थे जिनकी अगवाई में यह बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने कल्जीखाल ब्लॉक के अपने सभी समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर को जीत दिलाने की अपील की।

ज्ञात हो कि महेन्द्र सिंह राणा स्वयं भी यमकेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे। लेकिन अंतिम क्षणों में टिकट पूर्व विधायक व पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत को दिया गया। बावजूद इसके महेन्द्र राणा ने पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाते हुए कल शैलेन्द्र रावत के नामांकन के दौरान अपने समर्थकों के साथ मजबूती से उनके साथ खड़े दिखाई दिए। बता दें कि प्रमुख संगठनों के अध्यक्ष राणा का राजनैतिक प्रभाव यमकेश्वर के साथ-साथ पौडी विधानसभा से लेकर चौबटाखाल विधानसभा तक है। उनकी स्वयं क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट चौबटाखाल में पड़ती है। और पौडी विधानसभा के अंतर्गत कल्जीखाल ब्लॉक के वह लगातार दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद यमकेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस एक बार भी जीत दर्ज नही कर सकी क्योंकि वहां से हर बार बागी कैंडीडेट खड़ा जो जाता था। जिस कारण यमकेश्वर विधानसभा में आज तक जीत दर्ज नही कर पाई। उन्होंने कहा टिकट नही मिलने पर बागी कैंडीडेट बनकर मैं पुराना इतिहास नही दोहराना चाहता हूँ। इसीलिए इस बार यमकेश्वर की सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी।

बैठक में पौड़ी लोकसभा प्रभारी एवं हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कबीना मंत्री कुलदीप कुमार ने भी कहा कि हाल ही में हिमाचल में लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा हमारा चुनाव मुद्दा बढ़ती मंहगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी है। डीजल, पैट्रोल से लेकर घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं। खाने का सरसो तेल कहा पहुंच गया, इस सरकार ने नौजवानों का भाविष्य भयंकर अंधकार में धकेल दिया है। यह भारतीय जनता पार्टी नही भारतीय झांसा पार्टी है। वहीँ जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा मैं कल्जीखाल प्रभारी हूँ। कांग्रेस पौड़ी विधानसभा के कल्जीखाल क्षेत्र में सबसे मजबूत स्थिति है। सभी कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है कि इस बार उनका अपना कांग्रेस का विधायक होगा।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याक्षी नवल किशोर ने सभी वरिष्ठ कांग्रेस एवं युवा कार्यकर्ताओ की एकजुटता देखते हुए आभार प्रगट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल चेहरा बदला है। पांच सालों में उनके विधायक ने कुछ नही किया। बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने ही उनका विरोध किया। जिस कारण भाजपा को अपना प्रताक्षी बदलना पड़ा लेकिन जनता सब जानती हैं। उन्होंने कहा इस बार जनता का हमारे पक्ष माहौल बना है। हमारी जीत निश्चित है। कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। भाजपा की तरह उनकी अनदेखी नही की जाएगी।

इस अवसर इस बार भी कांग्रेस प्रबल दावेदार रहे केशवानंद आर्य ने भी नवल किशोर को जीत दिलाने के लिए कल्जीखाल के अपने समर्थकों से अपील की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह पटवाल, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार, पूर्व ज्येष्ट प्रमुख महेंद्र कुमार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दरवान सिंह रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बलवंत सिंह नेगी, गौतम सिंह नेगी, ब्यापार मण्डल कल्जीखाल के अध्यक्ष अजय पटवाल, अनुराग नेगी, अशोक रावत, महेश कुमार, आनंद सिंह, जसबीर रावत सहित कई प्रधान एवं बीडीसी सदस्य मौजूद थे। सभी ने कांग्रेस प्रत्याक्षी नवल किशोर को जीतकर विधानसभा भेजने के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया।

कल्जीखाल से जगमोहन डांगी की रिपोर्ट