protest against Hathras incident

 पौड़ी : जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व NSUI के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल के निधन पर उन्हें कांग्रेस कार्यालय में श्रधांजलि दी। उसके बाद युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अमित राज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना दिया गया।

इस दौरान अमित राज ने कहा कि पूरा देश आक्रोशित है, देश की बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचारों पर मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की चुप्पी शर्मनाक है| जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि बेटी के परिवार को अंतिम संस्कार का हक़ भी नही दिया जाना अमानवीय, अनैतिक व भारत की सांस्कृतिक मूल भावना के विपरीत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही बचा है। हम योगी आदित्यनाथ के तुरंत इस्तीफे की पुरजोर मांग करते हैं।

धरना देने वालों में जिला अध्यक्ष अमित राज, जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, एनएसयूआई के राष्ट्र संयोजक अजय रावत, विनोद बिष्ट, विनोद धनौसी, अंकित सुन्द्रियाल, भास्कर बहुगुणा, वीर प्रताप, तरुण गौड़, नीलम रावत, रेखा भंडारी, परमिंदर बिष्ट, गुड्डू भाई, संजना गुजराल, भारत रावत, तरुण बोर्ड, पवन गौड, सौरभ रावत, शुभम रावत, रोहित, राजेश भंडारी आदि मौजूद रहे।