corona-uttarakhand

Coronavirus (Covid-19) : शनिवार को तो मानो उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा। शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 92 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक दिन में 92 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार 11.30 जारी कोरोना सैंपल जाँच रिपोर्ट के मुताबिक आज 11 बजे तक प्रदेश में 20 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जबकि रात 8 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में 72 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 244 पहुँच गई है।

शनिवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव आये 92 मरीजों में से 57 लोग अकेले नैनीताल जिले से हैं। इनमे से 55 लोग महाराष्ट्र से चली ट्रेन से 21 मई को हरिद्वार पहुंचे थे। यहां से उन्हें बसों के जरिये हल्द्वानी भेजा गया था। इसके अलावा 10 लोग देहरादून जिले से, 07 लोग चम्पावत जिले, 03 उधमसिंह नगर से, 03 उत्तरकाशी से, 03 अल्मोड़ा से, 03 रुद्रप्रयाग से,  02 पिथोरागढ़ से, 02 पौड़ी गढ़वाल से तथा 02 कोरोना पॉजिटिव हरिद्वार जिले से हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 244 हो गया है। अब राज्य कोई भी जिला कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं रह गया है।

प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या
जिले                   मरीजों की संख्या
नैनीताल               57
देहरादून               10
चंपावत                07
यूसनगर              03
रुद्रप्रयाग              03
अल्मोड़ा               03
उत्तरकाशी           03
पौड़ी                    02
पिथौागढ़              02
हरिद्वार              02
कुल                   92