young-scientist

श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज खंडाह, पौड़ी गढ़वाल के बाल वैज्ञानिकों द्वारा राष्ट्रीय बालविज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत अपने शीर्षक “खंडाह क्षेत्र में स्थित क्रशर का स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव” के अंतर्गत सेवित क्षेत्र श्रीकोट, खंडाह फरखेतू का क्षेत्र भ्रमण कर आंकड़े एकत्रित किए. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बाल वैज्ञानिकों को पूर्ण सहयोग दिया गया. एवं इस कार्य के लिए बाल वैज्ञानिकों सहित मार्गदर्शक शिक्षक कुंजबिहारी सकलानी प्रवक्ता गणित एवं सहयोगी शिक्षक हेमचन्द्र ममगांई, विज्ञान अध्यापक की सराहना की गई. प्रधानाचार्य भूपेंद्र रावत ने इस कार्य हेतु बाल वैज्ञानिकों एवं सहयोगी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी. राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी ने शिक्षकों की इस पहल को सराहनीय बताया. ज्ञातव्य है कि खंडाह क्षेत्र में विगत कई वर्षों से क्रशर संचालित है. जिससे यहां के ग्रामीणों के साथ-साथ राजकीय इंटर कॉलेज खंडाह, जनता इंटर कॉलेज ढामकेश्वर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंडाह, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर बुराप्रभाव पड़ रहा है. साथ इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है. स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा यहां क्रशर संचालन का विरोध भी किया गया. परन्तु फिर भी इस क्षेत्र में क्रशर संचालन लगातार चल रहा है.