श्रीनगर : राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी के कनिष्ठ पुत्र इंजी. देवाशीष नेगी 25 वर्ष के हृदयघात से आकस्मिक निधन पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों सहित कई लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। दुःख प्रकट करने वालों में पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, पूर्व सभासद भगत सिंह डागर, सभासद संजय फौजी, सभासद विनोद मैठाणी, बीरेंद्र सिंह राणा सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।