Thaneshwar Mahadev mandir

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम थनुल गांव स्थित प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव थनगढ़ घाटी क्षेत्र की मुख्य सड़क अवरुद्ध  होने और बरसाती गधेरा उफान पर होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिशेषक के लिए उमड़े। रातभर से हो रही बरसात के बावजूद दूरदराज के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक को पहुंचे। इस दौरान विभिन्न गांवों से आई महिला मंगल दलों द्वारा मंदिर परिसर में एक से एक भजनों की प्रस्तुति देकर आष्टमय माहौल बना दिया गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पांचाली संतोषी रावत, ग्राम प्रधान बुटली उर्मिला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष पांचाली अंजू बिष्ट, महिला मंगल दल डांगी नीतू लिंगवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष पुंडोरी लक्ष्मी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष थनुल बसंती देवी, महिला मंगल दल बुटली, जखनोली आदि मौजूद थे।

वही मंदिर समिति अध्यक्ष जगमोहन डांगी, महंत गंगा भारती महराज, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत, सचिव ऋषि बल्लभ, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह लिंगवाल, रविन्द्र सिंह रावत, राकेश रावत, शिक्षक विनय चौधरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन जगमोहन डांगी अध्यक्ष मंदिर समिति ने किया।

जगमोहन डांगी