Electricity water and school fees should be waived

सतपुली : तहसील सतपुली में यूथ कांग्रेस चौबट्टाखाल द्वारा तहसीलदार सतपुली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को तीन महीने बिजली पानी व स्कूल की फीस माफ करने के लिए ज्ञापन भेजा गया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए कहा गया कि कोरोना महामारी के चलते सभी लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है आम जनमानस की इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार को तीन माह (अप्रैल, मई, जून) की बिजली, पानी व स्कूल की फीस माफ की जाये साथ ही प्राइवेट स्कूल के अध्यापकों को पूर्ण वेतन देने के के लिए सरकार द्वारा सहायता की जाए।

ज्ञापन देने में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहन नेगी, रविन्द्र सिंह, विजय नेगी, कोमल नेगी, अमित रावत,  अभिषेक नेगी, सुभम बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र