state level science exhibition

देहरादून: एस.सी.ई.आर.टी. देहरादून (उत्तराखण्ड) के तत्वाधान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 जनपदों ने विभिन्न विषयों पर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल ने राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य उप विषय में माउंट कार्मल कॉन्वेंट (पाबौ) के वेदांत नौटियाल ने प्रथम, कृषि में में ईशान कुवंर, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव खाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी में नैंसी, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल ने तृतीय स्थान, स्वास्थ्य में उज्जवल लखेड़ा अ.उ. रा. इंटर कॉलेज कण्वघाटी ने तृतीय स्थान, शिवा भारद्वाज राजकीय इंटर कॉलेज सैंधीखाल ने द्वितीय, सोहम डबराल अ.उ.राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पौड़ी जिले की टीम में जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुंसाई, सत्यपाल सिंह रावत (रा इ का सैंधीखाल), महेंद्र सिंह राणा (रा इ का किनसुर), शुभांगी भट्ट (रा इ का पौड़ी), बरखा दिलावर (मैसमोर इ का पौड़ी) के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। मार्गदर्शक शिक्षक में नवीन असवाल, संदीप  बिष्ट, संतोष गौड़, जगमोहन गुंसाई, आशुतोष  विडालिया आदि थे। पौड़ी जिले की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं व मार्गदर्शक शिक्षको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।