कल्जीखाल : चुनाव जीतने के बाद पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने कल्जीखाल पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी का कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यकर्ताओ की मूलभूत समस्याएं विस्तार पूर्वक सुनी।
उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि वह जनता के बीच बने रहेंगे और कार्यकर्ताओं एवं जनता को विधायक को खोजना नही पड़ेगा। कार्यकर्ताओ एवं आम जनमानस की समस्याओं के लिए पौड़ी माल रोड़ पर सम्पर्क कार्यालय बन चुका है। अपनी समस्याएं आप वहां पर लिखित में दे सकते हो। जो समस्याएँ मुझ तक पहुंच जाएगी, उन समस्याओं का निस्तारण भी हर सप्ताह के अंदर किया जाएगा। जिसकी बिंदु वार समीक्षा भी होगी। कोई भी कार्यकर्ता कभी भी कार्य करवाने बेझिझक कभी भी कार्यालय में आ सकते हैं। किसी की सिफारिश की जरूरत नही होगी।
जल्दी ही प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि सबकी समस्याओं का निस्तारण हो और लोगो को पौडी के चक्कर नही काटने पड़े। कार्यकर्ताओ के धन्यवाद बैठक के बाद विधायक राजकुमार पोरी ने कल्जीखाल ब्लॉक् स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलानं महामंत्री रविंद्र बिष्ट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, बीएचपी महामंत्री परमानंद चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के महामंत्री भारत भूषण नेगी, भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संतोष चंदोला, सैनिक प्रकोष्ट के मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी महिला नेत्री सविता राणा, ने बैठक में उर्मिला देवी एवं मंजू देवी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री मनोज नैथानी ने किया।