Brijmohan Kotwal passed away

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर विधानसभा से विधायक रह चुके पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन कोटवाल का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया है। 66 वर्षीय कोटवाल को आज सुबह पौड़ी के सर्किट हाउस स्थित अपने निजी आवास में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कोटवाल भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त हुए। समाज सेवा के प्रति उनका सर्मपण लगातार बना रहा। उन्होंने भाजपा से जुड़कर राजनीति में कदम रखा। वे भाजपा अनुमोर्चा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर रहे। उन के निधन पर गढ़वाल सांसद, विधायक पौड़ी, पालिकाध्यक्ष पौड़ी व सामाज सेवियों ने गहरा दुख जताया है। बृजमोहन कोटवाल साल 2007 में श्रीनगर विधानसभा से विधानसभा चुनाव जीते थे।

बृजमोहन कोटवाल सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में लगातार सहभागिता निभाते रहे। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में उन्होंने अपने गृह क्षेत्र कोट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में गरीब, जरुरतमंदों को खाद्यान किट वितरितकिए। कोटवाल अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटे का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी कोटवाल कन्या जूनियर हाईस्कूल बुरांसी में प्रधानाध्यापिका के पद कार्यरत हैं। कोटवाल का उनके पैतृक घाट देवप्रयाग में शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पौड़ी विधायक मुकेश कोली ने उन्हें पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता व जुझारु नेता बताते हुए घर पहुंच शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही विधायक मुकेश कोली ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

थानेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं युवा संगठन समिति घण्डियाल (कल्जीखाल) के मीडिया प्रभारी जगमोहन डांगी ने बताया कि पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल ने थानेश्वर महादेव मंन्दिर में धर्मशाला का निर्माण करवाया था उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। समस्त मंदिर समिति कार्यकरणी उनकी आत्मा की शांति के लिए थानेश्वर महादेव मंन्दिर से प्राथना करते है।