उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पिछले काफी समय से किशोर पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बता दें कि किशोर उपाध्याय और हरीश रावत के बीच मनमुटाव की खबरें भी चर्चा में रही हैं। अब अटकलें लगाई जा रही है कि पीएम मोदी की रैली के दौरान ही वह भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। यही नहीं कुछ और कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं।