atal-setu-kohkampur-dehradun

देहरादून:  प्रदेश की राजधानी के व्यस्ततम देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मोहकमपुर में बहुप्रतीक्षित फोर लेन रेलवे ओवर ब्रिज शुक्रवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोहकमपुर में बहुप्रतीक्षित फोर लेन रेलवे ओवर ब्रिज का शुक्रवार सुबह 10 बजे लोकार्पण किया है। इस नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम ‘अटल सेतु’ रखा गया है।

आरओबी के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कार्य दृढ़ इच्छा शक्ति के बिना पूरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मोहकमपुर आरओबी में कई-कई घंटे जाम लगता था, लेकिन ओवर ब्रिज खुलने के बाद राजधानीवासियों की यह समस्या खत्म हो गई है। 1050 मीटर लम्बे व 18.80 मीटर चौड़े इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से 02 माह पूर्व हुआ है। इस पुल के निर्माण की लागत कुल 60 करोड़ रूपये थी, जबकि इसको 43 करोड़ रूपये में पूर्ण किया गया है। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा गया है।

mohkampur-dehradun-flyover

इस पुल के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि बल्लुपुर व बल्लीवाला फ्लाई ओवर के लिए कई बार समय विस्तार दिया गया जबकि उनकी चैड़ाई भी कम की गई। मुख्यमंत्री ने कहा जल्द ही जोगीवाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी शुरू किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कल 11.00 बजे डाट काली टनल का लोकार्पण भी किया जायेगा। यह पुल भी समय से तीन महिने पहले पूर्ण किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। निर्धारित समय से पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति व जज्बे के कारण ही जनता को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, श्री खजान दास, श्री भरत चैधरी, अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष श्री आर.सी. पुरोहित, एनएच के मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।