cm-trirath-singh-rawat

gairsain commissionery postponed, night curfew imposed in Dehradun : उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला लिया है। तीरथ कैबिनेट त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हुई गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा को स्थगित कर दिया है। कैबिनेट की शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में गैरसैंण कमिश्नरी के फैसले को स्थगित करने पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। नाइट कफर्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाएगी। इसके साथ ही देहरादून सहित कुछ जिलों में 30 अप्रैल तक कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया।

देहरादून में नगर निगम क्षेत्र में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही देहरादून के चकराता, कालसी क्षेत्रों को छोड़कर शेष जिले, संपूर्ण हरिद्वार जिला, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र और नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में 30 अप्रैल तक कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय भी लिया गया।

कैबिनेट के आज के फैसले

  • त्रिवेंद्र सरकार का गैरसैंण कमिशनरी बनाने वाला निर्णय स्थगित किया गया। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय स्थगित किया गया।
  • देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू।
  • देहरादून जनपद में चकराता कालसी को छोड़, संपूर्ण हरिद्वार जनपद, नैनीताल नगर पालिका, नगर निगम हल्द्वानी में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
  • बोर्ड एग्जाम 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए खुले रहेंगे स्कूल।
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली। लड़कियों के जन्म होने पर महालक्ष्मी किट का लाभ दिया जाएगा। एक किट की कीमत साढ़े 3 हजार रुपये होगी।
  • ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण या जीर्णोद्धार का काम होगा। हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनेगा। 3 साल में हर ग्राम पंचायत में भवन बनेगा। 25 प्रतिशत धन पंचायतों के स्रोत से वहन होगा। 2338 ग्राम पंचायतों में भवन बनेगा।
  • कोविड 19 के चलते कुंभ में होने वाली खरीद के लिए प्रोक्यूमेंट रूल में छूट की सीमा 6 माह और बढ़ाई गयी।
  • राज्य में प्लास्टिक पार्क बनेगा। केंद्र और राज्य मिकलर बनाएंगे पार्क। 40 हेक्टयर पर बनेगा प्लास्टिक पार्क। जमीन हस्तांरण में स्टांप शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • सितारगंज में बनेगा प्लास्टिक पार्क। उद्योग विभाग से सिडकुल को जमीन ट्रासंफर होगी।
  • 1गेहूं का एमएसपी हुआ निर्धारित। 1975 होगा एमएसपी, 20 बोनस मिलेगा, 2.2 लाख मैट्रिक टन गेंहू की होगी खरीद।
  • चिटफंड कंपनियों पर पाबंदी लगाने के लिए बने रूल को मिली कैबिनेट की मंजूरी।
  • खनन नीति के लिए एक उप समिति बनाई गई। मुख्यमंत्री कमेटी के सदस्यो के नाम तय करेंगे।