पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जनपद के विकासखंड पाबौ से एक बेहद दुखद खबर आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के ग्राम बुरांसी निवासी भारतीय सेना के जवान मनदीप सिंह नेगी कल देर रात वीरगति को प्राप्त हो गए। गढ़वाल राइफल के जवान मनदीप सिंह नेगी वर्तमान में मेरठ में तैनात थे। वे 2017 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार मनदीप के दो बड़े भाई और एक बहन हैं. वे घर में सबसे छोटे थे. मनदीप के पिता का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था मंदीप के शहीद हो जाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि पाबौ ब्लॉक, बुरांसी गांव निवासी मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद सूचना दी है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा, भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।



