अल्मोड़ा : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त 2022 तक आजादी का पकवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। जहाँ तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा का आह्वान किया गया। इस मौके पर पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्तों की आजादी की लड़ाई में दी गई कुर्बानी को याद किया गया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ जय जय पावन झंडा प्यारा जयगोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु नारे लगाए गए और लोगों को राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य मंजरी जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर किया जा रहा हैं और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य देशभक्ति के भाव को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान में डॉ. सीमा प्रिया ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस उपलक्ष्य में प्रभारी प्राचार्य मंजरी जोशी, सहायक प्राध्यापक डॉ सीमा प्रिया, महाविद्यालय के कार्मिक कमल बनकोटी, रमेश राम, महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित क्षेत्र के व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पाठक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।