पौड़ी : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा ग्रामीण विधिक सेवा एवं सहायता केन्द्र घण्डियाल ब्लॉक कल्जीखाल में विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी के द्वारा ग्राम घण्डीयाल में पराविधिक स्वयं सेवी जगमोहन डांगी द्वारा संचालित किये जा रहे विधिक सेवा केन्द्र में पहुंचकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी दी गयी। उनके द्वारा उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक रहने के लिये तथा उनके क्रियान्वयन के लिए तत्पर रहने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि यदि उनके अधिकार उन्हें उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं, तो उसके लिए वे न्यायालय की शरण ले सकते हैं, जिसके लिए पात्रता सूची में आये व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जाता है तथा उन्हें निःशुल्क अन्य विधिक सेवायें भी प्रदान की जाती है। उन्होंने लोगों को नालसा एप व अन्य राजकीय एप का प्रयोग कर अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु भी जानकारी दी।
शिविर समाज कल्याण, बाल विकास राजस्व विभाग, जल निगम, जल संस्थान, सहकारिता विभाग से सम्बंधित 50 शिकायत पंजिकृत की गई। अधिकतर शिकायत बालिकाओं की थी। जिन्हें 2015-2017 -18 में गौरा कन्या धन योजना का लाभ नही मिला। वही स्वरोजागर क्षेत्र में सहकारिता विभाग से जीरो प्रतिशत से मिलने वाला ऋण कास्तकारों को समय पर नही मिल रहा इसकी भी शिविर में शिकायत रखी गई। जिस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पराविधिक स्वयंसेवी जगमोहन डांगी को उस क्षेत्र की आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्रामीण महिलाओं की कानून से सम्बंधित एवं विभागो से समन्धित समस्याओं को इतमिनान से सुना। शिविर में जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट संजय डबराल, ग्राम प्रधान घण्डियाल श्रीमती पूजा देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय रावत, समाजिक कार्यकर्ता जसबीर रावत, उप प्रधान घण्डियाल संजय रावत, पूर्व सैनिक कल्याण क्षेत्र अधिकारी राकेश रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष घण्डियाल गायत्री देवी, आगनबाडी कार्यकर्ती सरिता देवी, आगनबाडी कार्यकर्ती डांगी कुमारी विद्यावती, सोशल एक्टिव सोनम रावत सहित कई महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जगमोहन डांगी ने किया।
जगमोहन डांगी