bjp-Ward-member

देहरादून: उत्तराखण्ड निकाय चुनाव 2018 में मंगलवार को नगर निगम के वार्ड 50 राजीव नगर से भाजपा के वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार गणेश सिलमाना ने अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन कराया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिलमाना के पक्ष में नारेबाजी की। उन्होंने दावा किया कि गणेश सिलमाना भारी मतों से जीतेंगे।

राजीव नगर वार्ड 50 से भारतीय जनता पार्टी के उमीदवार गणेश सिलमाना मंगलवार सुबह 11 बजे अपने समर्थों के साथ नामंकन के लिये पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी साफ सुथरी छवि जीत में मददगार रहेगी। संघ से जुड़े कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिलेगा। इस अवसर पर सिलमाना ने कहा कि उन्हें सभी का सहयोग मिल रहा है और उनकी जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। नगर निगम में भाजपा के ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतकर आएंगे और मेयर भी भाजपा का होगा। ऐसे में समस्याओं का समाधान करना और आसान होगा। उन्होंने दावा किया कि देहरादून नगर निगम में पहले की तरह फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी तथा दूसरी जगह भी भाजपा ही जीतेगी। इस अवसर पर कैप्टन प्रेम सिंह नेगी, रणजीत भंडारी, विवेक कोठारी, दिनेश केमवाल, जय थपलियाल सहित हजारों की सख्या में समथर्क मोजूद थे।