गढवाल संसदीय लोक सभा निर्वाचन 2024 पौडी के अर्न्तगत विधानसभा यमकेश्वर के शक्ति केन्द्र किनसूर A बूथ सं0 146,147,148,153, एंव किनसूर B के बूथ सं0 144,145,149,152, मे प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ लोक सभा निर्वाचन 2024 के सम्बन्ध मे पार्टी के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर-घर प्रचार-प्रसार कर आम जन मानस को प्रेरित किया जाए, साथ ही अभी से वृद्ध, विकलांग मतदाताओं कि जानकारी भी रखनी पडेगी ताकि मतदान के दिन उन्हे मतदान स्थल तक लाया जा सकें। सभी कार्यकर्ताओं ने लोक सभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को विधानसभा यमकेश्वर से भारी मतों से विजयी बनाने एंव पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया, किनसूर ब के शक्ति केंद्र के प्रभारी आनन्द प्रकाश ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर शक्ति केन्द्र किनसूर A के संयोजक महेन्द्र सिह जी,  किनसूर B के संयोजक आँचल नेगी, किनसूर B के प्रभारी आनन्द प्रकाश बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सिह नेगी, युवा मोर्चा पंकज रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिह, हतनूड बूथ अध्यक्ष सतीश बिष्ट, प्रधान ग्राम पंचायत किनसूर दीपचन्द शाह, वृजमोहन बिष्ट, आलम सिह, सुनील रियाल, कमलनयन, वृजमोहन सिह, सुन्दर सिह, सुरमान सिह, भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव जुयाल द्वारा किया गया।

अभिषेक नेगी