max accident on mundneshwar-satpuli road

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल में आज (बुधवार) का दिन हादसों का दिन रहा। आज सुबह पहले गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर एक ऑल्टो कार के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने की दुखद खबर मिली, इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ अब एक और दुखद खबर मुंडनेश्वर क्षेत्र से आई है। आज दोपहर करीब 2 बजे मुडनेश्वर-साकिनखेत-सतपुली मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक समेत 6 अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोहपर करीब 2 बजे साकिनखेत से मुंडनेश्वर की ओर आ रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में साक्षी देवी 27 साल पत्नी मधूसूदन निवासी भैड़गांव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कमलेश सिंह, सौरभ, अभिषेक सिंह, नरेश लाल, शीतल व एक 15 दिन का नवजात शिशु घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए 108 सेवा के माध्यम से हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोली सैंण भेजा गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनाम के बाद पीएम की कार्यावाही कर रही है। वाहन साकिनखेत से मुंडनेश्वर आ रहा था। बताया जा रहा है कि महिला अपनी 15 दिन की बच्ची को टीका लगवाने के लिए साकिनखेत गई हुई थी। वहां से वापस आते हुए यह हादसा हो गया. जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई है।

मृतक का विवरण

साक्षी देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी मधुसूदन ग्राम भैड़गांव

घायलों का विवरण

  1. नवजात शिशु उम्र 15 दिन पुत्री मधुसूदन, ग्राम भैड़गांव
  2. सौरभ उम्र 3 वर्ष पुत्र मधुसूदन ग्राम भैड़गांव
  3. कमलेश सिंह उम्र 40 वर्ष, ग्राम डांगी, असवालस्यूं,
  4. अभिषेक सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम झटकंडी, असवालस्यूं,
  5. नरेश लाल उम्र 41 वर्ष ग्राम क्वीठ, पट्टी पटवालस्यूं
  6. शीतल उम्र 19 वर्ष पुत्री अनुसूया प्रसाद ग्राम जामरी पट्टी कंडवालस्यूं