Max accident in Paithani, Pauri Garhwal

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल में आज हादसों का दिन रहा। जनपद में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। पहली दुर्घटना जयहरीखाल विकासखंड में टसीला के समीप सतपुली दुधारखाल सिद्धखाल मोटर मार्ग पर हुई। जहाँ धुमाकोट से हंस अस्पताल सतपुली जा रही है एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को खाई से निकालकर हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया।

वहीँ दूसरी और बड़ी दुर्घटना पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट  सिलोली के पास हुई। इस दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों समेत 6 की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। 05 लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 01 व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में मृत्यु हुई। 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार थे।

घायललों को एम्बुलेंस के माध्यम से पाबौ लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में घायल हुए व्यक्तियों का हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का बेहतर इलाज करना सुनिश्चित करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिलोली पैठाणी से बारातियों का वाहन डोबरी गाँव गया था। जो कि वापस लौटे स्योली मल्ली मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 15 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु तथा 9 लोग गंभीर घायल हो गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का उपचार गंभीरता पूर्वक करें।  जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का निरंतर रूप से जांच करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने प्रमुख अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि  जिन घायलों को श्रीनगर अस्पताल रेफर  किया जा रहा है उनका उपचार गंभीरता पूर्वक करना सुनिश्चित करें। वहीं गंभीर घायल कंचन, दीया तथा वीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही 03 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है जिनकी स्थिति डॉक्टर द्वारा सामान्य बताई गई है।

मृतक व्यक्तियों के नाम

  1. अंकित कुमार पुत्र प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
  2. हयात सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
  3. मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
  4. दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  5. अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  6. मोनिका पुत्री रविंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष, ईसोटी।

घायल व्यक्तियों के नाम

  1. रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम ईसोटी।
  2. मोहन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष ग्राम सिलौली
  3. वीरेंद्र सिंह पुत्र कुशाल सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम सिलौली
  4. कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 18 वर्ष ग्राम सिलौली,
  5. प्रिया पुत्री रमेश रावत 19 वर्ष, ग्राम बगड़।
  6. किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 17 वर्ष, ग्राम बगड़।
  7. दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी सिलौली।
  8. राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिलौली।
  9. धीरज पुत्र बलवंत सिंह उम्र 18 वर्ष, ग्राम कनाकोट।

हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दुख जताया है।

सतपुली दुधारखाल सिद्धखाल मोटर मार्ग मैक्स दुर्घटनाग्रस्त 11 लोग घायल

जयहरीखाल विकासखंड में टसीला के समीप सतपुली दुधारखाल सिद्धखाल मोटर मार्ग पर धुमाकोट से हंस अस्पताल सतपुली जा रही है एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दुधारखाल पुलिस, एसडीआरएफ समेत ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से निकालकर हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि धुमाकोट से हंस अस्पताल सतपुली जा रही एक मैक्स टसीला के समीप दोपहर डेढ़ बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत कार सवार 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दुधारखाल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया। सभी लोग हंस अस्पताल में आंखों का इलाज करवाने जा रहे थे। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायलों में धुमाकोट क्षेत्र के 80 वर्षीय सुल्तान सिंह, ग्राम-बाडागाड़, 75 वर्षीय चेतन सिंह, ग्राम-भौन, 65 वर्षीय श्यामा देवी, ग्राम-बाडागाड़, 61 वर्षीय सविता देवी, ग्राम-सलाणा, 70 वर्षीय मनवर सिंह, ग्राम-पतगांव, 75 वर्षीय विजय सिंह, ग्राम-बाडागाड़, 60 वर्षीय कपौत्री देवी, ग्राम-सलाणा, वाहन चालक 25 वर्षीय तेजपाल सिंह, 64 वर्षीय शंकर सिंह, ग्राम- भोंपाटी, 66 वर्षीय सरस्वती देवी,ग्राम- सलाणा, 70 वर्षीय चमन लाल,ग्राम- भोंपाटी है । जिनका उपचार हंस अस्पताल चमोलीसैंण में चल रहा है ।