पौड़ी: पौड़ी गढ़वालके पाबौ क्षेत्र में आज देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिपलघाट के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया  इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पाबौ भेज दिए गए हैं। दोनों मृतक मिलाई गांव चिपलघाट के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक मैक्स वाहन थलीसैंण से पाबौ के मिलई गांव की ओर जा रहा था। बुआखाल- रामनगर राजमार्ग पर चिपलघाट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर राजमार्ग से पैठाणी मोटर मार्ग पर जा गिरा। हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चौकी पाबौ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। और वाहन सवार भोपाल रावत (35) और साबर सिंह (36) को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। साबर सिंह शिक्षा विभाग बाबू कर पद पर कार्यरत था, जबकि भोपाल सिंह वाहन चालक था। दोनों लोग मिलाई चिपलघाट के ही रहने वाले थे। परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम छाया हुआ है। पुलिस की तरफ से अग्रीम कार्रवाई का जा रही है।