nashamukti-jagrukta-abhiyan

श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी के पहल पर हेमवती नन्दन गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के एसीएल हॉल में में नुक्कड नाटक के माध्यम से “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे शैलनट संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया साथ ही ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा भी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में एक प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर एसएसपी पी. रेणुका देवी ने शैलनेट संस्था के कलाकारों की ओर से नशे के दुष्प्रभावों को नुक्कड़ नाटक के जरिए दर्शाये जाने पर उनकी सराहना की। इस अवसर पर एसएसपी 16 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि स्मैक जैसा खतरनाक नशा आज पहाड़ों तक अपनी पहुंच बना चुका है। ड्रग्स और स्मैक की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। एसएसपी ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति व नशे के व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में बताया गया व अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस को सहयोग किये जाने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन आम जन के सहयोग के बिना इसमें सफलता संभव नहीं है। उन्होंने शहर के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से नशे के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का आवाहन किया।nashamukti-jagrukta-abhiyan

उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर नजर बनाए रखने को कहा। उन्होंने बताया कि शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में नशे के रोकथाम के लिए वॉलिंयटर बनाए गए हैं, जो पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर नशा मुक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सभी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नशीले पदार्थो के बारे में जानकारी देकर उनके दुष्प्रभावों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।

इस मौके पर शैलनेंट संस्था के संरक्षक विमल बहुगुणा, सीओ श्याम दत्त नौटियाल, चीफ प्रोक्टर (मुख्य नियंता) प्रो. अरूण बहुगुणा, बह्राकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजीव धवन आदि द्वारा अपनी बात रखी गई। कार्यक्रम का संचालन शैलनट के सचिव मनोजकांत उनियाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनगर गिरिश पैन्यूली, सुधीर जोशी, शैलनट अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा, महेश गिरि, पंकज नैथानी, कार्तिक बहुगुणा, अंकित उछोली, विभोर बहुगुणा, हिंमाशु बहुगुणा, पूजा गौतम, सूरज,  विनीत पोस्ती, अनुप बहुगुणा, दिनेश असवाल, चौकी इंचार्ज बाजार उप निरीक्षक दीपक तिवारी, आनन्द व अनुज आदि उपस्थित रहे। आयोजन में श्रीनगर नगर क्षेत्र के विद्यालय, विश्वविद्यालय व श्रीनगर गढ़वाल के प्रबुद्ध नागरिक ने प्रतिभाग किया।