corona-case-report

Uttarakhand Coronavirus News: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच आज काफी राहत देने वाली खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में मुताबिक आज राज्य में कोरोना संक्रमित हुए लोगों से कहीं ज्यादा लोग कोरोना बीमारी से ठीक हुए हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 4785 नए केस सामने आये हैं। जबकि 7019 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 95 हजार 790  हो चुका है। जबकि अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5132  हो गई है। वहीँ आज 7019 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में अब तक 2,09,196 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अभी भी 76 हजार 232 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोविड मरीजों का रिकवरी रेट 70.72 %  है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1226 संक्रमित मामले अकेले देहरादून मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में कोरोना के 4785 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 1226 संक्रमित मामले देहरादून मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में भी 555 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ नैनीताल में 442, ऊधमसिंहनगर में 372, पौड़ी में 509, टिहरी में 348, रुद्रप्रयाग में 241, अल्मोड़ा में 320, चमोली में 195, चंपावत में 124, उत्तरकाशी में 174, पिथौरागढ़ में 118 तथा बागेश्वर में 161 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में अब तक 2,95,790 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें 2,09,196 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 76,232 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 5132 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड मरीजों का रिकवरी रेट 70,72 % है।