Uttarakhand Coronavirus News : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले दो दिन राहत भरे रहने के बाद आज फिर से एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं। बता दें कि राज्य में सोमवार तथा मंगलवार को लगातर 500 से कम कोरोना के मामले सामने आये थे। जबकि आज बुधवार को 1005 कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं। जबकि आज 20 मरीजों की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1005 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,000 हो गई है। जिनमें से 39,035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 9,111 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीँ 611 की अब तक मौत हो चुकी है। इसके अलावा 243 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 79.66 % हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 336 मामले देहरादून से सामने आये हैं। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में 133 नए मामले सामने आये हैं। जबकि उधमसिंह नगर जिले में कोरोना के 58 नए मामले सामने आये हैं। इसके अलावा 112 नैनीताल से, 65 पौड़ी गढ़वाल से, 20 अल्मोड़ा से, 26 बागेश्वर से, 59 टिहरी गढ़वाल से, 41 उत्तरकाशी से, 24 पिथौरागढ़ से, 16 रुद्रप्रयाग से, 54 चम्पावत तथा 61 मामले चमोली से सामने आए हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| देहरादून | 13203 |
| हरिद्वार | 9361 |
| उधमसिंह नगर | 8435 |
| नैनीताल | 5908 |
| टिहरी | 2327 |
| पौड़ी | 1979 |
| अल्मोड़ा | 1516 |
| पिथौरागढ़ | 1074 |
| चमोली | 1042 |
| उत्तरकाशी | 1991 |
| बागेश्वर | 632 |
| चंपावत | 840 |
| रुद्रप्रयाग | 692 |
| कुल | 49,000 |



