राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF)  शाखा श्रीनगर गढ़वाल की ओर से आज विजयदशमी के उपलक्ष्य में शाखा अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में श्रीकोट गंगा नाली में नई पेंशन स्कीम रूपी रावण का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि देश के सभी एनपीएस कार्मिकों की मांग पर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त कर्मचारी मोर्चा लम्बे समय से लगातार आंदोलनरत रहा है। जिसमें देश के लाखों एनपीएस कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, बैंक कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, डाक्टर, नर्स लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सड़क से सदन तक पहुचाने का प्रयास कर रहे हैं।

मोर्चा के संयोजक महेश गिरि ने बताया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा के निरंतर सघर्ष से राज्य व केन्द्र सरकार ने एनपीएस कार्मिकों के हक में कुछ सुधारात्मक शासनादेश जारी किए हैं। जिसमें मृतक आश्रित को पारिवारिक पुरानी पेंशन जैसे लाभ मुख्य रूप से हैं। लेकिन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा का संकल्प पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करना है। जिसके लिए वो हर पर्व, त्यौहार पर या राष्ट्रीय पर्व में इस तरह के आयोजन से पुरानी पेंशन बहाली की मांग केन्द्र व राज्य सरकार तक पहुचाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों अधिकारी शिक्षकों के लागू एनपीएस योजना रावण रूपी राक्षस से भी भयानक है। केंद्र व राज्य सरकारों को हर हाल में पुरानी पेशन लागू करनी होगी। आगे ये आंदोलन बडे़ आंदोलन के रूप में तब्दील होगा। सभी उपस्थित कार्मिकों ने कहा कि जब तक एनपीएस रूपी राक्षस का अंत नही होगा, तब तक न हम चैन से बैठेंगे और न ही सरकार को चैन से बैठने देगें।

पुतला दहन कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राकेश रावत, शाखा सयोजक महेश गिरि, शाखा महामत्री मनोज भण्डारी, गढ़वाल मण्डल के सयुंक्त सचिव सौरभ नौटियाल, राजीव शर्मा, सचिव उत्तराखण्ड नर्सिंग एसोसिएशन बेस चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल, अनुसूया जुगराण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकीय संयुक्त कर्मचारी महासंघ बेस चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल, भगवान सिंह चौहान, प्रीतम सिंह रावत, विनोद शाह फार्मेसिट संघ, मुकेश रावत महामंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ बेस चिकित्सालय, अरूण बर्तवाल, ललित राणा, सवितेस मलोकी, श्रीमती पूजा बर्तवाल, श्रीमती रश्मि मलासी आदि मौजूद थे।