राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक मुकेश प्रसाद बहुगुणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश प्रसाद बहुगुणा द्वारा समस्त उपस्थित परिवार पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही आगामी 29 मई से 07 जून तक पेंशन प्रकाश यात्रा कार्यक्रम की घोषणा की गई। पेंशन प्रकाश यात्रा उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगी। जिसमें दोनों मंडलों के मंडल, जनपद व इकाइयों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। प्रत्येक जनपद में पेंशन प्रकाश यात्रा से जुड़े पदाधिकारी संबंधित, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। व केंद्र सरकार और राज्य सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली आवाज पहुंचाएंगे।

पेंशन प्रकाश यात्रा के हेतु प्रदेश स्तर पर विक्रम सिंह रावत को मुख्य सयोंजक नामित किया गया. बैठक में सर्व सहमति से विंभिन्न प्रस्तावो पर निर्णय लिए गए। संघठन के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारिय को प्रदेश सलाहकार समिति में रखा गया। साथ ही डा. कमलेश कुमार मिश्र को प्रदेश प्रवक्ता (गढ़वाल मण्डल) तथा सुबोध कांडपाल को प्रदेश प्रवक्ता कुमाऊं मण्डल नामित किया गया।

बैठक में उत्तराखंड में समस्त वक्ताओं द्वारा वर्तमान सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु निरन्तर कार्यक्रमो के माध्यम से अपनी मांग को उठाने हेतु बात रखी गई।

प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा द्वारा पेंशन प्रकाश यात्रा में प्रत्येक जनपद व इकाइयों के पदाधिकारियौ से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी द्वारा प्रत्येक जनपद में महिलाओं के साथ निरंतर सम्पर्क कर आगामी कार्यक्रमो में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी हेतु आस्वस्त किया गया।  प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला द्वारा मोर्चे के ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित जोशी द्वारा समस्त एनपीएस कार्मिकों को जागरूक होने की अपील की गई।

प्रदेश कोषाध्यक्ष रणवीर सिन्धवाल द्वारा प्रदेश कोष को मजबूत करने हेतु जल्द संघठन का खाता खोलने की कार्यवाही से अवगत कराया गया। गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष जयदीप रावत द्वारा अपने विचारों को रखते हुए पुरानी पेंशन को बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा बताकर राज्य सरकार से जल्द पुरानी पेंशन बहाली की अपील की। गढ़वाल महासचिव नरेश भट्ट द्वारा गढ़वाल मण्डल के सभी पदाधिकारियौ से बैठक में संघठन को मजबूत करने व हर एनपीएस कार्मिक को संघठन की विचारधारा से जोड़ने हेतु अपील की गई।

महिला उपाध्यक्ष रश्मि गौड़ द्वारा निष्क्रिय पदाधिकारियौ को सक्रिय होने हेतु अनुरोध किया गया। कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष योगेश घिल्डियाल द्वारा कुमाऊं मंडल में प्रत्येक जनपद में संघनिष्ठ साथियौ को जल्द जोडने हेतु आस्वस्त किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त  पदाधिकारियों द्वारा संगठन के अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक के अंत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत द्वारा अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड की कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा पूरे देश मे कश्मीर से कन्या कुमारी तक एक सूत्रीय माँग को लेकर सँघर्ष कर रहा है और जल्द पूरे देश मे पेंशन बहाल होगी शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में पूरण फर्सवाण अध्यक्ष चमोली, डॉ. नवीन सैनी अध्यक्ष हरिद्वार, माखन लाल शाह अध्यक्ष देहरादून, राजीव उनियाल उपाध्यक्ष टिहरी, शशि चौधरी उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, दीप जोशी, सयोंजक उधमसिंह नगर, ज्योति नौटियाल अध्यक्ष महिला चमोली, स्वरूप जोशी, संदीप शर्मा सचिव हरिद्वार, खुशाल सिंह रावत सचिव टिहरी गढ़वाल, अंजू शर्मा, बलराम सती, जसवंत रावत, हरीश सती, मनीष थपलियाल, दुर्गा भट्ट, दीपक मियां, संदीप भट्ट, सुखपाल बिष्ट, दीपक गैरोला, विजय सक्सेना, नवल कपटियाल, सनदीप बिष्ट, राजेश नौटियाल, सोवेंद्र नेंगी, विजय धस्माना आदि उपस्थित रहे।