पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव मतगणना जारी, 10वें राउंड के बाद बीजेपी ने बना ली इतने वोटों की बढ़त 

0
250
bjp pithoragarh election

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का काम जारी है। दस चरणों की मतगणना पूरी हो गई है। 10वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत 3350 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कुल 11 चरणों में काउंटिंग होनी है। अब आखिरी चरण के मतदान की गिनती होनी है। ऐसे में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। वहीं भाजपा समर्थक भी जश्‍न की तैयारी शुरू कर दिए हैं। नौवें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत 2578 वोटों से आगे चल रही थी। इस राउंड में भाजपा को 1986, कांग्रेस को 1285, सपा को 61 और नोटा को 55 वोट पड़े। इससे पहले आठवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत 1856 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए थी। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में चल रही है। इस सीट पर 25 नवंबर को कुल 105711 मतदाताओं में से 50191 (47.48 फीसदी) ने मताधिकार का प्रयोग किया।

बतादें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी की ओर से स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में हैं।

शुरुआती रुझानों तथा पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की चंद्रा पंत, कांग्रेस की अंजू लुंठी से 88 मतों से आगे चल रही थी। परन्तु दूसरे राउंड की मतगणना के बाद अब दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। दूसरे राउंड में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस को 2361, सपा को 234 और नोटा को 104 वोट पड़े हैं। तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे आती दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 2718 पड़े हैं। जबकि भाजपा को 2351 मत प्राप्त हुए हैं। हालाँकि चौथे राउंड की मतगणना में एक बार फिर भाजपा ने बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 2794 तथा कांग्रेस को 2516 मत पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत, कांग्रेस की अंजू लुंठी से 733 वोटों से आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 10278, कांग्रेस को 9545, सपा को 429 और नोटा को 381 वोट पड़े हैं।

पांचवे राउंड की कांउटिंग का परिणाम आने के बाद बीजेपी ने 1200 वोटों के साथ बढ़त बनाई है। छठे राउंड के बाद भाजपा 1446 वोटों से आगे चल रही है। सातवें राउंड के बाद भाजपा को 1514 वोटों की लीड मिल गई है। आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत आगे चल रही हैं। आठवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत 1856 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक 44000 मतों की गणना पूरी हो चुकी है और अब महज 7000 मतों की गणना होनी शेष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here