PM Narendra Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 11 बजे सेना के हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर लैंड किया। पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने देशभर में पीएम केयर्स फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की टीम अच्छा काम कर रही है। केंद्र की सरकार भी प्रदेश सरकार की पूरी मदद कर रही है। उत्तराखंड अगले तीन चार सालों में गठन के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भाजपा सरकार का डबल इंजन प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से उत्तराखंड में युवा नेतृत्व और युवा टीम विकास की नई इबारत लिखेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन समाप्त किया और सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मंच से चले गए।
चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड पर तेज़ी से काम चल रहा है, चारधाम परियोजना देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ी सुविधा तो बना ही रही है, साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ रही है: उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/QOd5xCYcqT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2021



