corona-bomb in noida

उत्‍तराखंड : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी तथा उनकी बड़ी बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को मुख्यमंत्री के अपर सचिव प्रदीप रावत, वरिष्ठ निजी सचिव केके मदान समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 52 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें से शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव, प्रमुख निजी सचिव, एक ड्राइवर और किचन का एक कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी होम आइसोलेट हो गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्नी व पुत्री के साथ डॉक्टर की सलाह पर दून अस्पताल जाकर स्वास्थ्य की जांच कराई। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। डॉक्टर ने ऐहतियातन जांच कराने के लिए कहा था, इसलिए उन्होंने दून अस्पताल में जांच कराई। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।