देरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर राज्य सरकार सौ प्रतिशित खरी उतरी है।  चुनाव में जो वादे किए थे  उन पर वह खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने क¢ लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  क¢ जन्म दिवस पर राज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत और भाजपा क¢ बालावाला मंडल द्वारा व्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्यमंत्री ने  कार्यकम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। आप भी अपना ध्यान रखें। बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत  कोरा¢ना पाजिटिव आ गए थे, और अब होम आइसोलेान में हैं। आवास से ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों को संबोधित किया।

अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने जो वादे किए थे हम उन पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो हमने संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करने वाली लोहाघाट की महिलाओं का सीएम ने उदाहरण दिया तो पहाड़ी रसोई के जरिए पचास लोगों को रोजगार देने वाली पूजा तोमर की भी बात कही। वहीं प्रदेश की उर्गम घाटी में संचालित महिला समूह का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। कहा कि लीसा और प्लास्टिक के बेहतर उपयोग पर भी काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य शहर से लेकर दूरस्थ गांवों का भी विकास करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां बहनों का आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है। सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए महिलाओें को पति की सम्पत्ति में सहभागी बनाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के सिर से लकड़ी की गठरी हटा दी है। हमने प्रदेश में महिलाओं की सिर से घास की गठरी हटाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्वरोजगार अपनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। तो घास इकट्ठा करने के सभी जोखिम खत्म हो जायेगे। कहा कि राज्य में 40 फीसद बजट स्वरोजगार के क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है।

कोरोना से बचाव का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। अगर किसी को लक्षण महसूस होते हैं तो डाक्टर का परामर्श लें। और नियमों का पालन करें। तभी जाकर हम कोरोना को हरा पायेंगे।

इससे पूर्व रायपुर गुजरोंवाली चैक से 500 से अधिक बाइक सवारों ने बाइक रैली निकाली। रैली में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धनसिंरावत ने मुख्यमंत्री का प्रतिनिधितव किया। रैली में धनरासिंह रावत क¢ अलावा राजपाल सिंह रावत, अशोक राज पंवार के साथ ही अन्य लोग भी शामिल थे। रैली   नथुवावाला, गुलरघाटी, बालावाला, मालसी पुलिया, मामचंद चैक, हनुमान मंदिर से हा¢ते हुए वाया दिल्ली फार्म के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस अवसर पर हवन पूजन किया गया और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की पुस्तक का  मुख्यमंत्री क¢ विशेष कार्यधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा विमोचन किया। साथ ही विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत क¢ नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकार ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं और पूरे राज्य का चैतरफा विकास किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्य में विकास क¢ सर्वाधिक रिकार्ड कार्य हुए हैं। कार्यक्रम को नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, राज्यमंत्री शिवप्रसाद मंमगाई, करण वोहरा,  भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता पंवार, भाजपा मानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के साथ ही मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे महामंडलेवर श्री श्री 108 बाबा अरुण गिरी जी महाराज  ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।