पौड़ी : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पौड़ी की ओर से मुख्य बाजार पौड़ी में कोविड-19 की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों तथा अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को मास्क व सैनेटाइजर वितरित किये गए। इस मौके पर सोसाइटी की ओर से सफाई अभियान भी चलाया गया।
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन यानी 8 मई 1828 को रेडक्रॉस के जनकहेनरी ड्यूनेट का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस को पूरे विश्व में रेड क्रॉस दिवस में रूप में मनाया जाता है।
भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर कोरोना के इस दौर में बाजारों में सुरक्षा के लिहाज से सेवाएं दे रहे पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट को मास्क, सेनिटाइजर वितरित किया गये। इस दौरान सफाई अभियान चलाते हुए बाल्मिकी बस्ती में कई सफाई कर्मियों के परिवारों को भी मास्क, सेनिटाइजर आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर सोसाइटी के चैयरमेन केशर सिंह असवाल, पूर्व सभासद धर्मवीर सिंह रावत, रघुराज सिंह चैहान, भवान सिंह नेगी, जगमोहन रावत, किशोर रौतेला आदि मौजूद रहे।